उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादून

होली पर सुरक्षा का सख्त पहरा: खुद मैदान में उतरे आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप

देहरादून। गढ़वाल परिक्षेत्र में होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए आईजी गढ़वाल रेंज, आईपीएस Rajiv Swaroop स्वयं मैदान में उतर आए। उन्होंने राजधानी देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आईजी राजीव स्वरूप ने संवेदनशील क्षेत्रों, मुख्य बाजारों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, नशे में वाहन चलाने और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहार के दौरान लगातार गश्त, चेकिंग अभियान और ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित की जाए। प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पीसीआर और क्विक रिस्पॉन्स टीमों को अलर्ट मोड में रखा गया है।
आईजी ने स्पष्ट कहा कि होली खुशियों का पर्व है, इसे भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए। पुलिस का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है, ताकि हर परिवार बिना भय के त्योहार का आनंद ले सके।
गढ़वाल पुलिस का यही संकल्प है—आपका त्योहार सुरक्षित हो, आपकी मुस्कान बरकरार रहे।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!