हरिद्वार

सुबह-सुबह खौफनाक वारदात: कनपटी पर पिस्टल रख युवक ने खुद को मारी गोली

हरिद्वार। शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक युवक ने खुद को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के फैजाबाद (अयोध्या) की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके गांव का रहने वाला सुजेश नाम का युवक जमालपुर चौक के पास मिला, जिसके पास पिस्टल थी। आरोप है कि युवक ने युवती के साथ मारपीट की, उसका मोबाइल छीन लिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजी दिखाते हुए संदिग्ध के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस कर उसका पीछा शुरू किया। पीछा करते हुए पुलिस बहादराबाद क्षेत्र में इंडियन गैस प्लांट की बाउंड्री के पीछे खाली मैदान तक पहुंची, जहां एक दिल दहला देने वाला मंजर सामने आया। वहां युवक का शव पड़ा मिला, जिसने अपनी कनपटी पर पिस्टल सटाकर खुद को गोली मार ली थी।
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है।
दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग सकते में हैं। फिलहाल, युवक द्वारा उठाए गए इस खौफनाक कदम के पीछे की असली वजह का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!