सोशल मीडिया पर नकली पिस्टल दिखाकर दहशत फैलाना पड़ा भारी, ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

हरिद्वार। सोशल मीडिया पर नकली पिस्टल दिखाकर वीडियो बनाकर अपलोड कर क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा करने वाले युवक को ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की हरकतों से स्थानीय लोगों में रोष फैल रहा था और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका बनी हुई थी।
दिनांक 20 जनवरी 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए ज्वालापुर पुलिस ने जांच की, जिसमें वीडियो में युवक पिस्टल लहराते हुए दिखाई दिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वीडियो में दिखाई गई पिस्टल नकली थी, जो प्लास्टिक व रबर की बनी हुई है।
पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र कुमार को धारा 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, इस प्रकार के भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाकर क्षेत्र की शांति व्यवस्था खराब करने का प्रयास किया गया था।



