उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

कोहरे का फायदा उठाकर चोरी, पुलिस टीम की सूझबूझ से चार आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार थाना सिडकुल क्षेत्र में रात के घने कोहरे की आड़ में पुलिस कांस्टेबल के घर हुई नकबजनी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से दो शातिर अपराधी बिजनौर जनपद के हिस्ट्रीशीटर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब पौने दो लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान भी बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 12 जनवरी 2026 को सिपाही महेंद्र कुमार पुत्र मोहनलाल, निवासी बद्री विशाल पुरम कॉलोनी, गुसाई एनक्लेव, नवोदय नगर द्वारा थाना सिडकुल में लिखित तहरीर दी गई थी। महेंद्र ड्यूटी के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर टीवी, वाशिंग मशीन, लैपटॉप, इनवर्टर, बैटरी तथा नगदी चोरी कर ली। शिकायत का संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष नितेश शर्मा द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मुक़दमा पंजीकृत किया गया और घटना के खुलासे के लिए एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मैनुअल पुलिसिंग का प्रभावी उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दिनांक 14 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर हर्षिता कॉलोनी से चार संदिग्धों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सामान बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹1,75,000 आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

  1. कुशल पाल पुत्र ठाकर सिंह, निवासी ग्राम सदादपुर, थाना बढ़ापुर, जिला बिजनौर, उम्र 26 वर्ष

  2. राकेश पुत्र ठकरा सिंह, निवासी ग्राम सदादपुर, थाना बढ़ापुर, जिला बिजनौर, उम्र 28 वर्ष

  3. भोले पुत्र ठकरा सिंह, निवासी ग्राम सदादपुर, थाना बढ़ापुर, जिला बिजनौर, उम्र 39 वर्ष

  4. पवन पुत्र रामकुमार, निवासी ग्राम सदादपुर, थाना बढ़ापुर, जिला बिजनौर, उम्र 42 वर्ष

    पुलिस टीम

    इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर, उप निरीक्षक बबलू चौहान सहित हेड कांस्टेबल व कांस्टेबलों की एक सशक्त टीम शामिल रही।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!