उत्तराखंडउधम सिंह नगरएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादूननैनीतालरुद्रप्रयागहरिद्वार

अंत्योदय राशन कार्ड घोटाले में फंसे डीएसओ की हो ही गई विदाई,तेजबल सिंह होंगे नए जिला पूर्ति अधिकारी

हरिद्वार। अंतोदय राशन कार्ड घोटाले में फंसे हरिद्वार के जिला पूर्ति अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए शासन ने उनका तबादला कर दिया था परंतु किसी नए अधिकारी की तैनाती न होने के चलते जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा उनको कार्य मुक्त नहीं किया जा रहा था।लेकिन अब हरिद्वार को नया जिला पूर्ति अधिकारी मिल गया है। आयुक्त कार्यालय देहरादून से संबद्ध चल रहे तेजबल सिंह को हरिद्वार का नया जिला पूर्ति अधिकारी बनाया गया है। साथ ही रुद्रप्रयाग के जिला पूर्ति अधिकारी के के अग्रवाल का भी तबादला करते हुए अग्रवाल को देहरादून जनपद का जिला पूर्ति अधिकारी बनाया गया है। अपर सचिव रुचि मोहन रयाल द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के मुताबिक नैनीताल के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मनोज डोभाल को रुद्रप्रयाग का जिला पूर्ति अधिकारी बनाया गया है तो वही उधम सिंह नगर के जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार को नैनीताल जनपद का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंप जाने के आदेश जारी किए गए हैं।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!