उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादूनहरिद्वार

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनता के बीच पहुँचकर किया विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने भगतसिंह चौक , चंद्राचार्य चौक, भीमगोडा प्राचीन सिद्धपीठ डाट महाकाली मंदिर के पास क्षतिग्रस्त रेलमार्ग, सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने भगत सिंह चौक निरीक्षण के दौरान जल भराव की स्थिति को देखते हुए अधिशासी अभियंता सिचाई को जलभराव के परमानेंट समाधान हेतु डीपीआर शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि जल निकासी हेतु लगाये गये पम्पों के पास पानी व विद्युत दोनों ही हैं, इसलिए कहीं पर भी लूज़ कनेक्शन न हों, जल निकासी के दौरान सुरक्षात्मक दृष्टि से विशेष सावधानी बरती जाये नाले का पानी हल्का सा भी ओवर फ्लो होने पर तत्काल जल निकासी हेतु पम्प शुरू किये जायें। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को नालों तथा नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।
इस दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई ओम गुप्ता ने बताया कि भगत सिंह एवं चंद्राचार्य चौक से से जल भराव की समस्या के स्थायी व्यवस्था हेतु 30 करोड़ की तथा ज्वालापुर अंडरपास में जल भराव की स्थायी समाधान हेतु 47 करोड़ की डीपीआर तैयार कर ली गई है। अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान द्वारा बताया गया कि भगत सिंह व चन्द्राचार्य चौक पर जल निकासी हेतु लगातार पम्प संचालित किये जा रहे हैं, परन्तु आधुनिक तकनीकि के पम्प व जनरेटर होने के कारण आवाज न आने से कुछ व्यक्तियों को पम्प बन्द होने का आभास हुआ था, जबकि पम्पों के माध्यम से जल निकासी का कार्य निरन्तर किया जा रहा है।
जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने भीमगोड़ा प्राचीन सिद्धपीठ डाट महाकाली मन्दिर के पास क्षतिग्रस्त रेल मार्ग रिस्टोरेशन कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया तथा रेलवे के इंजीनियरों से स्थायी समाधान सहित सुरक्षात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने मनसा देवी मन्दिर के निरीक्षण के दौरान मन्दिर परिसर तथा पैदल मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की चप्पल उतारने हेतु स्थान चिन्हित किया। उन्होंने मनसा देवी मार्ग पर भू-स्खलन रोकने हेतु मां मनसा देवी मार्ग पर सिंचाई विभाग द्वारा किये जा रहे वायर क्रिएट्स कार्य का निरीक्षण करते हुए अन्य भू-स्खलन संभावित क्षेत्रों का भी चिन्हित करते हुए वायर क्रिएट्स कार्य हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता लोनिवि को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शीघ्रता से करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनता से सतर्कता बरतने तथा किसी भी प्रकार की गलत या भ्रमक सूचना न देने तथा न ही प्रसारित करने की अपील की। उन्होंने नदियों के तटीय ईलाकों में रहने वाले व्यक्तियों से विशेष सतर्कता बरतने तथा जल स्तर बढ़ने पर राहत शिविरों एवं सुरक्षित स्थानों पर रूकने की अपील की।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, नगर आयुक्त नन्दन कुमार, सचिव एचआरडीए मनीष सिंह, उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई ओम जी गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान राजेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक पंकज गैरोला सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!