उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादूनहरिद्वार

सफाई व सोर्स सेग्रीगेशन को लेकर अनुबंधित कंपनी ईकान वाटरग्रेस ने चलाया जागरूकता अभियान!

अभियान के तहत कंपनी के कर्मचारी घर-घर जाकर वितरित कर रहे पेम्पलेट...

हरिद्वार। नगर निगम से अनुबंधित कंपनी ईकान वाटरग्रेस शहरवासियों को कूड़ा सडक पर न डालने व सोर्स सेग्रीगेशन को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है। कंपनी के कर्मचारी इस संबंध में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे है। साथ ही पेम्पलेट भी वितरित कर रहे है। शुक्रवार से इस अभियान की शुरुआत की गई है।

गैरतलब है कि मेयर किरण जैसल व नगर आयुक्त नन्दन कुमार के निर्देश पर निगम से अनुबंधित कंपनी ईकान वाटरग्रेस ने एक नई पहल की शुरुआत की है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेज़र अक्षय तोमर व ऑपरेशन मैनेजर सुधीर चौधरी के नेतृत्व में शहर क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत कंपनी के कर्मचारी शहरवासियों को कूड़ा सडक पर न डालने के साथ-साथ जैविक और अजैविक कूड़े को अलग-अलग डस्टबिन में डालने के लिए प्रेरित कर रही है। कंपनी द्वारा यह अभियान लोगों को जागरूक करने व शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर करने के लिए चलाया जा रहा है।

कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अक्षय तोमर ने बताया कि कंपनी के इस अभियान से शहर को साफ रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही लोगों को स्रोत पृथक्करण के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। जिससे वह जैविक और अजैविक कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डाले। कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर ने बताया कि इस अभियान से रीसाइक्लिंग में आसानी होगी। कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को पेम्पलेट बाँट कर जागरूकता फैला रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!