दुष्कर्म प्रकरण में कप्तान की सख्ती, महिला दरोगा पर गिरी गाज

महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को जांच में लाभ पहुंचाने वाली महिला दरोगा पर एसएसपी की सख्त कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
नैनीताल जिले के लालकुआं थाने में तैनात महिला दरोगा अंजू नेगी को दुष्कर्म के एक मामले में प्रतिवादी को लाभ पहुंचाने के आरोप में मंगलवार देर शाम निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई पीड़िता की शिकायत के बाद की गई है।
जानकारी के अनुसार, लालकुआं थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने 14 अक्टूबर 2025 को एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की विवेचना लालकुआं थाने में तैनात महिला दरोगा अंजू नेगी द्वारा की जा रही थी।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि विवेचना के दौरान आरोपी को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने मामले की जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर महिला दरोगा अंजू नेगी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।
पुलिस विभाग का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी और विवेचना किसी अन्य अधिकारी को सौंपी जाएगी।



