उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादूनहरिद्वार

Breaking…कैबिनेट विस्तार : अचानक दिल्ली से लौटे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राजभवन में शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज

देहरादून। उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी बीच प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अचानक दिल्ली दौरे से लौटने के बाद सियासी गतिविधियां और भी तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार 20 मार्च को सुबह राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाने की तैयारियां जोरों पर हैं।
बताया जा रहा है कि इस समारोह में धामी सरकार के मंत्रिमंडल में नए चेहरों की एंट्री हो सकती है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि कुछ विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।
हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी तक किसी नाम की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है। अब सभी की नजरें कल सुबह पर टिकी हैं, जब साफ हो जाएगा कि किन चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिलती है।

नए मंत्रियों में खजान दास, दीवान सिंह बिष्ट, दुर्गेश्वर लाल और प्रदीप बत्रा जैसे नामों की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!