भाजपा नेता सज्जाद गौड़ का बढ़ा कद, मिली उत्तराखंड पिछड़ा आयोग के सदस्य की जिम्मेदारी!
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करीबी एवं भाजपा नेता सज्जाद को स्वतंत्रता दिवस से पूर्व बड़ा तोफा मिला है। लम्बे समय से पार्टी में बिना स्वार्थ के कार्य कर रहे सज्जाद गौड़ को उत्तराखंड पिछड़ा आयोग का सदस्य बनाया गया है। उनकी नियुक्ति से समर्थकों एवं शहरवासियों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। आयोग के सचिव गोरधन सिंह द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए है।

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व ज्वालापुर निवासी भाजपा नेता एवं ईदगाह कमेटी के उपाध्यक्ष सज्जाद गौड़ को बड़ा तोफा मिला है। पार्टी की वफादारी और निष्ठा को देखते हुए उन्हें उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। वह काफ़ी लम्बे समय से पार्टी की नीतियों के अनुसार कार्य कर रहे है। साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी करीबी माना जाता है।

इस मौक़े पर उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है वह उसका बखूबी पालन करेंगे और पिछड़े वर्ग के लोगों के विकास के लिए कार्य करेंगे। इस मौक़े पर वरिष्ठ भाजपा नेता राव आबाद सहित अन्य लोग शामिल रहे।



