भाजपा नेता अमित कुमार बिट्टू ने सुनी विधानसभा वासियों की समस्याएं
कही सडक नहीं तो कही नेटवर्क गायब, जंगली जानवरों के भय में जीवन व्यतीत कर रहे ग्रामवासी
हरिद्वार। भाजपा नेता अमित कुमार बिट्टू ने ज्वालापुर विधानसभा के विभिन्न गांवो में जाकर ग्राम वासियों की जनसमस्याओं को सुना। इस दौरान गांव में सडक और फ़ोन के नेटवर्क न होने की समस्या सामने आयी। इसके साथी ही क्षेत्र में जंगल से जानवरों के आबादी वाले क्षेत्र में आने से नुकसान होने की बात सामने आई।

जिस पर अमित कुमार बिट्टू ने रेंज के अधिकारियों से वार्ता कर शिकायत को दूर कराने का आश्वाशन दिया। साथ ही ग्रामीणों को पार्टी की नीतियों के बारे में बताया।

बुधवार को ज्वालापुर विधानसभा के दुर्घम क्षेत्र में स्थित ग्राम रसूलपुर टोंगियां व ढालूवाला आदि क्षेत्र के ग्राम वासियों से भाजपा नेता अमित कुमार बिट्टू ने मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। क्षेत्र में सड़कों के टूटे होने और पुल के जर्जर होने की समस्या सामने आयी। साथ ही जगली जानवरों के गांव में आने से नुकसान और नेटवर्क न होने की बात सामने आयी।

जिस पर अमित कुमार बिट्टू ने प्रशासन व सरकार से इन समस्याओं को दूर कराने की बात कही। वहीं रेंज के अधिकारियों कर जानवरों की रोकथाम के प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई तरह की समस्या है। पिछले करीब तीन वर्षों से अधिक समस्य से क्षेत्र में विकास नहीं हुआ है। न किसी के द्वारा यहां के लोगों की समस्या को दूर करने का प्रयास किया गया है।

जल्द ही सामने आई समस्याओं को दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान राव ओवैस, राकेश सैनी, नितिन सैनी, राहुल त्यागी, आशु शर्मा, अंकित सैनी, पवन डबोरियां आदि मौजूद रहे।



