भाजपा नेता अमित कुमार उर्फ़ बिट्टू ने ज्वालापुर विधानसभा में आमजन के साथ की बैठक, जानी समस्या!
क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सरकार व प्रशासन को कराया जाएगा अवगत: अमित

हरिद्वार। भाजपा नेता अमित कुमार उर्फ़ बिट्टू ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवो में लोगों के साथ आगामी चुनाव को लेकर बैठक की। उनके द्वारा इस दौरान क्षेत्रीय लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही लोगों को निराकरण के लिए अश्वश्त किया। उन्होंने क्षेत्र की बुनियाद समस्याओं को सरकार एवं प्रशासन के सामने रखने की बात कही। उन्होंने दरगाह में भी हाजिर पेश की।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ज्वालापुर विधानसभा के दुर्घम क्षेत्र गढ़मीरपुर, हजारा ग्रंट, बंदरजूड़, कुड़कावाला, दौड़बसी इत्यादि गांव में चुनाव की तैयारी कर रहे भाजपा नेता अमित कुमार बिट्टू ने लोगों के साथ बैठक की।
बैठक में उन्होंने स्थानीय लोगों से मिल कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने लोगों को समस्याओं को निराकरण के लिए अश्वश्त किया। साथ ही भाजपा की जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओ के साथ विधानसभा क्षेत्र में स्थित दरगाह शाह मंसूर में हाजिरी पेश की। वहां के लोगों की प्रमुख समस्याओं को जाना। इस मौक़े पर अमित कुमार ने कहा कि दुर्घम क्षेत्र होने के कारण यहां परिवहन एवं रोजगार की समस्या है। सड़के बदहाल और टूटी होने के कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। सरकार एवं जिला प्रशासन के माध्यम से सड़कों को ठीक कराने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अस्पताल की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं जिलाधिकारी से मुलाक़ात कर अवगत कराया जाएगा। क्षेत्र को विकास के पथ पर जोड़ने के लिए विभिन्न कार्यों को कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान पवन दबोड़िया, सूफ़ी इस्लामिक बोर्ड के जिलाध्यक्ष शाकिर हुसैन, अकील कुमार, ओवेश, जुबेर प्रधान, जुल्फीकार प्रधान व मिथुन राठौर आदि भारी संख्या में मौजूद रहे।