उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में बड़ी कामयाबी : खोए मोबाइल मिलने की आस छोड़ चुके लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, खोए 140 मोबाइल बरामद

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन रिकवरी” अभियान के तहत जनपद पुलिस को चोरी व खोए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।


इन्हीं निर्देशों के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस ने C.E.I.R. (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 140 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत ₹35 लाख से अधिक आंकी गई है।


इन मोबाइलों में से कई फोन बाहरी राज्यों से रोजगार के लिए हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र स्थित कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों के थे, जबकि कुछ मोबाइल स्थानीय निवासियों के थे। अपने खोए मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे उस समय खुशी से खिल उठे, जब पुलिस ने उन्हें उनके मोबाइल सुपुर्द किए।हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई की आमजन द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है। बरामदगी में थाना सिडकुल की पुलिस टीम, जिसमें थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, व0उ0नि0 देवेन्द्र तोमर और हे0का0 विवेक यादव शामिल रहे, की विशेष भूमिका रही।
हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को कोई लावारिश मोबाइल फोन मिलता है तो उसे तत्काल अपने नजदीकी थाना या पुलिस चौकी में जमा कराएं, ताकि वास्तविक स्वामी तक उसे पहुंचाया जा सके।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!