देहरादून

ब्रेकिंग : पत्रकार पंकज मिश्रा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। पत्रकार पंकज मिश्रा की 16 दिसंबर की तड़के हुई मौत के मामले ने अब गंभीर मोड़ ले लिया है। इस हत्याकांड को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज होती जा रही है। बुधवार को मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी और भाई अरविंद मिश्रा ने जाखन चौकी में अपने बयान दर्ज कराए।

थाना राजपुर को 16 दिसंबर 2025 की प्रातः कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दून विहार क्षेत्र स्थित एक मकान में किराये पर रहने वाला व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि पंकज मिश्रा घर के पीछे वाले कमरे में बेड के पास फर्श पर मुंह के बल अचेत अवस्था में पड़े थे। उन्हें एम्बुलेंस से दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद 16 दिसंबर की रात मृतक के भाई अरविंद मिश्रा, निवासी लखनऊ, अन्य परिजनों के साथ देहरादून पहुंचे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा।

परिजनों का आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया कि 15 दिसंबर 2025 को अभियुक्तगण मृतक के घर पहुंचे, गाली-गलौच की, पंकज मिश्रा और उनकी पत्नी के मोबाइल फोन छीन लिए और जान से मारने की नीयत से मारपीट की, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना राजपुर में मु0अ0सं0 234/25 धारा 103, 304, 333 एवं 352 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। परिजनों के लिखित अनुरोध पर शव का डॉक्टरों के पैनल से दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया।

दो आरोपी गिरफ्तार

प्रारंभिक विवेचना के दौरान मृतक की पत्नी, वादी, मकान मालिक और आसपास के गवाहों के बयान दर्ज किए गए। फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य संकलित किए गए। प्राप्त साक्ष्यों और बयानों के आधार पर 17 दिसंबर 2025 को लंबी पूछताछ के बाद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. अमित सहगल, पुत्र स्व. अशोक सहगल, निवासी विजयपुर गोपीवाला अनारवाला, थाना कैंट, देहरादून, उम्र 51 वर्ष।

2. पार्थोशील, पुत्र मनिंद्रनाथ सील, निवासी गोरेगांव ईस्ट, मुंबई, उम्र 45 वर्ष।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अब तक प्राप्त साक्ष्यों और बयानों के आधार पर कार्रवाई की गई है। मामले की गहन और निष्पक्ष जांच के लिए साइबर सेल, एसओजी और फोरेंसिक टीमों को भी लगाया गया है। सभी पहलुओं पर पारदर्शी जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!