उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

बड़ा फेरबदल: रानीपुर की कमान मनोहर भंडारी के हाथ, कई चौकियों पर बदले गए प्रभारी

हरिद्वार! जनपद में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। इस बदलाव में कई थाना और चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं, जिससे कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की कोशिश की गई है।


सबसे अहम बदलाव में SHO मनोहर भंडारी को रानीपुर थाना की कमान सौंपी गई है। वहीं SI विकास रावत को  चौकी प्रभारी गैस प्लांट से SSI सिडकुल की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा SI नितेश शर्मा को एक बार फिर श्यामपुर का चार्ज दिया गया है।
अन्य तबादलों में भी कई उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, जिनमें पथरी, भगवानपुर, बहादराबाद, मंगलौर और लक्सर क्षेत्र शामिल हैं। इन तबादलों को आगामी व्यवस्थाओं और बेहतर पुलिसिंग के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!