Blog

अजब प्रेम की गजब कहानी:एक दूसरे से शादी की मांग लेकर कोतवाली जा धमकी दो नाबालिग लड़कियां

पुलिस को भी दोनों को समझाने के लिए करनी पड़ी कड़ी मशक्कत तब जाकर दोनों लड़कियां मानी

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली में पहुंची दो नाबालिग लड़कियों की बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। दोनों नाबालिक लड़कियां एक दूसरे के साथ शादी करने की मांग करते हुए पुलिस से अनुमति मांगने लगी। यही नहीं दोनों ने एक दूसरे के बिना बिल्कुल भी न रहने की कसम खाने लगी। तब पुलिस ने दोनों के अभिभावकों से संपर्क किया और उन्हें कोतवाली बुलाया। उनके सामने ही दोनों को बामुश्किल समझाया, तब जाकर दोनों लड़कियां मान पाई।
दरअसल बुधवार को दो नाबालिग लड़कियां एक दूसरे का हाथ पकड़कर थाने में पहुंची। जहां दरोगा जी ने उनसे उनकी परेशानी पूछी। तब दोनों फटाक से बोल पड़ी की साहब वह दोनों एक दूसरे से प्यार करती हैं और बिना एक दूसरे के रह नहीं सकती हैं। दोनों शादी करना चाहती हैं। उन्हें इसकी अनुमति दी जाए। यह सुनकर दरोगा साहब भी हैरान हो गए। उन्होंने तत्काल अपने अधिकारियों को अवगत कराया। दोनों के परिजनों को कोतवाली बुलाया गया।
बताते चलें कि एक किशोरी ज्वालापुर के मोहल्ला कैथवाड़ा की रहने वाली तो दूसरी सहारनपुर क्षेत्र की निवासी बताई गई है। दोनों की मुलाकात कुछ समय पहले पिरान कलियर में हुई थी। जहां ज्वालापुर निवासी किशोरी अपने परिजनों के साथ गई हुई थी। इसके बाद दोनों लड़कियों के बीच दोस्ती हो गई और वह एक दूसरे के इतने करीब पहुंच गई कि शादी करने की ही ठान ली। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!