उत्तराखंडहरिद्वार

कलियर के हद्दीपुर गांव में भीषण सड़क हादसा, तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आये मटरू और चंद्र प्रधान की मौके पर मौत

कलियर। शनिवार दोपहर हद्दीपुर गांव में ऐसा दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ जिसने पूरे क्षेत्र को दहशत और शोक में डुबो दिया। बजरी से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतकों की पहचान 52 वर्षीय मटरू पुत्र … निवासी इब्राहिमपुर और 60 वर्षीय चंद्र प्रधान निवासी इब्राहिमपुर के रूप में हुई है। दोनों किसी काम से हद्दीपुर आए थे और वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हद्दीपुर गाँव के पास पहुँची, सामने से अनियंत्रित आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों व्यक्तियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

परिजनों में कोहराम, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश

हादसे की सूचना मिलते ही इब्राहिमपुर से दर्जनों ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुँचे। मृतकों को सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों ने शव उठाने से साफ़ इंकार कर दिया और ट्रैक्टर चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।

पुलिस-प्रशासन पर दबाव, भारी फोर्स तैनात

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ रुड़की, थानाध्यक्ष पिरान कलियर, व आसपास थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुँच गई। पुलिस लगातार ग्रामीणों को समझाने में जुटी हुई है, लेकिन आक्रोश इतना ज्यादा है कि लोग पीछे हटने को तैयार नहीं।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!