हरिद्वार

ज्वालापुर में चला पुलिस का ‘नो वेरिफिकेशन–नो एंट्री’ अभियान संदिग्धों पर कड़ाई, मकान मालिकों को निर्देश

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल के सख्त निर्देशों पर ज्वालापुर पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए किरायेदार, घरेलू नौकर तथा होटल-ढाबों पर कार्यरत कर्मचारियों का सघन सत्यापन अभियान चलाया। अभियान में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर कुंदन सिंह राणा की टीम ने क्षेत्र में जगह-जगह जाकर पहचान सत्यापन की कार्रवाई को अंजाम दिया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने लगभग 70 व्यक्तियों का सत्यापन किया। जिन व्यक्तियों का वेरिफिकेशन नहीं पाया गया, उन पर ज्वालापुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए धारा 83 पुलिस एक्ट में 13 कोर्ट चालान किए। साथ ही धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत 07 चालानों में कुल 6500 रुपये की राशि मौके पर ही वसूली गई।

पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को बिना सत्यापन के किराए पर रखना, या होटल-ढाबों में काम पर लगाना सीधे कानून का उल्लंघन है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मकान मालिकों, होटल-ढाबा संचालकों को चेतावनी दी गयी है कि “किरायेदारों व कर्मचारियों का सत्यापन करवाना अनिवार्य है। लापरवाही पर सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!