राहत:विजिलेंस अदालत से बृजपाल राठौर और सहयोगी मुकेश को जमानत

हरिद्वार/देहरादून। विजिलेंस की कार्रवाई में रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए बहादराबाद के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) बृजपाल सिंह राठौर और सह-अभियुक्त मुकेश को देहरादून की विजिलेंस अदालत से जमानत मिल गई है।
दोनों आरोपियों को विजिलेंस टीम ने स्कूल मान्यता नवीनीकरण के नाम पर ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। गिरफ्तारी के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था और दोनों को न्यायालय में पेश किया गया था।
जानकारी के अनुसार, एक स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर सतर्कता विभाग ने कार्रवाई की थी। आरोप था कि मान्यता नवीनीकरण और औपबंधिक प्रमाणपत्र जारी करने के एवज में रकम की मांग की गई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की और दोनों को सीडीओ ऑफिस रोशनाबाद के बाहर रोड़ से पकड़ लिया था।लेकिन जमानत पर सुनवाई के दौरान विजिलेंस की कार्यवाही को लेकर सवाल उठे?
अब देहरादून की अदालत ने सुनवाई के बाद दोनों आरोपियों को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है और विजिलेंस टीम अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।



