हरिद्वार

स्रोत पर कूड़ा पृथक्करण (सोर्स सेग्रीगेशन) को लेकर वॉटरग्रेस इकॉन कंपनी का जन-जागरूकता अभियान तेज

हरिद्वार। शहर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और स्रोत पर कूड़ा पृथक्करण (सोर्स सेग्रीगेशन) को प्रभावी बनाने के लिए वॉटरग्रेस इकॉन कंपनी द्वारा निरंतर आईईसी (सूचना, शिक्षा एवं संचार) गतिविधियाँ कराई जा रही हैं। कंपनी के सभी सुपरवाइज़र विभिन्न वार्डों में जाकर आमजन को गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग रखने एवं देने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
वाटर ग्रेस ऑपरेशन मैनेजर सुधीर चौधरी ने बताया गया कि 15 जनवरी 2026 को आयोजित बैठक में नगर आयुक्त नंदन कुमार द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि प्रतिदिन प्रत्येक वार्ड में आईईसी गतिविधियाँ कराई जाएं और गीले व सूखे कूड़े का अलग-अलग संग्रह सुनिश्चित किया जाए। इन निर्देशों के अनुपालन में कंपनी ने अपनी कार्ययोजना को और सुदृढ़ किया है।
एमएनए के आदेशानुसार वॉटरग्रेस इकॉन कंपनी ने स्रोत पर कूड़ा पृथक्करण को लेकर विशेष आईईसी टीम का गठन किया है। यह टीम घर-घर जाकर नागरिकों को गीले व सूखे कूड़े के पृथक्करण की जानकारी देने के साथ-साथ स्वच्छता से जुड़े लाभों के बारे में भी अवगत करा रही है। कंपनी का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कर स्वच्छ और स्वस्थ शहर की दिशा में ठोस कदम बढ़ाना है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!