उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

सनसनी: ईद की खुशियों के बीच युवक की गला रेतकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम!

नमाज पढ़ क़र घर लौट रहा था युवक, हत्यारे ने किया आत्मसमर्पण...

हरिद्वार। जनपद के मंगलौर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति द्वारा एक 22 वर्षीय युवक की सड़क पर गला रेतकर हत्या कर दी गई। बकरा ईद के दिन हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वहीं जब परिजनों को इसकी सूचना मिली तो रोते बिलखते परिजन मौक़े की ओर दौड़ पड़े।सूचना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी भी मौक़े पर पहुँच गये और आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को जब लोग जनपद के मंगलौर क्षेत्र में ईद उल अजहा का पर्व मना रहे थे वहीं एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। एक युवक की बीच सड़क गला रेतकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि मोहल्ला पठानपुरा निवासी रियासत पुत्र शौकत ने अपने पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय साहिल पुत्र शमीम की बीच सड़क पर गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी स्वयं ही पुलिस चौकी बाजार मंगलौर जा पहुंचा।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना परिजनों तक पहुंची तो वह भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। वहां युवक का शव लहुलुहान स्थिति में पड़ा था देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया है कि आरोपी के पुत्र की एक वर्ष पूर्व नहर में डूबकर मृत्यु हो गई थी। उसे शक था कि साहिल ने ही उसके बेटे को डूबाकर मारा है।

343226a9-c83b-42e2-b437-3b1273f9380c

पुलिस ने फिलहाल आरोपी को हिरासत में लिया है और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया है। मौके पर सीओ और एसपी देहात आदि अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। इस संबंध में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि हत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी की जायेगी। आरोपी पुलिस हिरासत में है। मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कारवाई की जाएगी।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!