उत्तराखंडएक्सक्लूसिवतबादलेहरिद्वार

15 उपनिरिक्षकों के हुए तबादले, संजीव थपलियाल समेत हरिद्वार से पाँच दारोगाओं की होगी रवानगी

हरिद्वार: पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परीक्षेत्र करण सिंह नगन्याल द्वारा 15 उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। जिसमें से देहरादून व हरिद्वार से ऐसे 14 उपनिरीक्षकों को जो काफी समय से मैदानी जनपदों में जमे थे आईजी गढ़वाल द्वारा पहाड़ चढ़ाया गया है जबकि उपनिरीक्षक सूरत सिंह को पौड़ी गढ़वाल से हरिद्वार स्थानांतरित किया गया है। आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने बताया कि उप निरीक्षकों के स्थानांतरण स्थगित अवधि पूरी हो चुकी है,इसलिए स्थानांतरित 15 उपनिरीक्षकों को 31 मार्च 2023 तक स्थानांतरण किया जाना था।
स्थान्तरित किए गए उपनिरीक्षकों में भुवन पुजारी को देहरादून से पौड़ी गढ़वाल ट्रांसफर किया गया है जबकि उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार और थानाध्यक्ष झबरेड़ा संजीव थपलियाल तथा उपनिरीक्षक मनोज ममगई को हरिद्वार से टिहरी गढ़वाल ट्रांसफर किया गया तो इसी के साथ आईजी गढ़वाल ने महिलाओं से अभद्रता व मर्यादा लाग्ने वाले श्यामपुर थानाध्यक्ष अनिल चौहान को हरिद्वार से स्थान्तरित करते हुए पहाड़ का रास्ता दिखाया है और पौड़ी गढ़वाल भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक प्रवीन रावत को हरिद्वार से टिहरी गढ़वाल ट्रांसफर किया गया। उपनिरीक्षक जगत सिंह को देहरादून से उत्तरकाशी ट्रांसफर किया गया। वहीं उपनिरीक्षक सैय्यदुल बहार देहरादून से पौड़ी गढ़वाल स्थानांतरित किया गया। जबकि उपनिरीक्षक अनीता नेगी को देहरादून से पौड़ी गढ़वाल ट्रांसफर किया गया। उपनिरीक्षक पंकज कुमार को देहरादून से चमोली स्थानांतरित किया गया। वहीं उपनिरीक्षक नरेंद्र पूरी को देहरादून से चमोली भेजा गया है। उपनिरीक्षक किशन देवरानी को देहरादून से चमोली ट्रांसफर स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक मोहम्मद यासीन को देहरादून से टिहरी गढ़वाल ट्रांसफर किया गया। जबकि उपनिरीक्षक दर्शन प्रसाद काला को देहरादून से टिहरी गढ़वाल ट्रांसफर किया गया वहीं उपनिरीक्षक सूरत सिंह को पौड़ी गढ़वाल से हरिद्वार ट्रांसफर किया गया।

Related Articles

error: Content is protected !!
Close