
हरिद्वार। कब्रिस्तान से शीशम की लकड़ी काट रहे महमूदपुर निवासी दो युवकों को ज्वालापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से काटी गई 16 शीशम की लकड़ी बरामद हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पिरान कलियर क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी ताजिम पुत्र सलीम व खादिम पुत्र मुरातिम द्वारा सराय स्तिथ क्रबिस्तान की कमेटी वालों से पेड़ खरीदे गए थे। लेकिन दोनों के द्वारा बिना वन विभाग की परमिशन के कब्रिस्तान से शीशम के पेड़ काटे जा रहे थे। जिसके बाद गश्त कर रहीं पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुच दोनों व्यक्तियों से जानकारी की गई तो वह पुलिस टीम को रमन्ना/अनुमति पत्र ना होने की बात कहने लगे। जिसके बाद पुलिस द्वारा दोनों को गिरफ्तार कर लिया कर उनके पास से काटी गई 16 शीशम की लकड़ी बरामद की गई।