उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

जनता की समस्याओं के निस्तारण को एक बार फिर आगे आए शैलेन्द्र सिंह नेगी, अब हर बुधवार होगी जनसुनवाई

ऋषिकेश: नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश की कमान संभालते ही शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा जहाँ एक ओर सांकृतिक उत्सव को जोरो शोरो से आगे बढ़ाया जा रहा है वंही दूसरी ओर नगर निगम क्षेत्र में सफाई के कार्य को युद्ध स्तर पर छेड़ा हुआ है। 22 जनवरी तक प्रदेश भर में मनाए जाने वाले संस्कृति कार्यक्रम के साथ ही नगर आयुक्त द्वारा शहरभर में सफाई अभियान को चलाया जा रहा है जिसकी कमान खुद नगर आयुक्त शैलेन्द्र सिंह द्वारा संभाली जा रही है।

वंही दूसरी ओर शीतलहर के चलने के कारण सड़क किनारे व शहर के कई चोराहों पर रहने वाले बेघर लोगों का भी नगर आयुक्त द्वारा बखूबी ध्यान रखा जा रहा है जिसके क्रम निगम कर्मचारियों द्वारा नगर निगम क्षेत्र में लगातार अलाव जलाने का काम किया जा रहा है जिसे लेकर नगर आयुक्त द्वारा बताया गया है कि निगम की टीम ने आईएसबीटी, त्रिवेणी घाट, वीरभद्र चौराहा, चंद्रभागा पुल, इंद्रमणि बडौनी चौक समेत कई स्थानों पर अलाव जलाए गए है।

फ़ाइल फोटो- नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी (नगर निगम ऋषिकेश)

बता दें कि नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह पूर्व से जनता के प्रिय अधिकारी रहें है जनता की समस्याओं का निस्तारण उनकी हमेशा से पहली प्राथमिकता रही है जिसका ताजा उदहारण उनके द्वारा जारी आदेशों से देखा जा सकता है। शनिवार को नगर आयुक्त द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अब हर बुधवार को 11 बजे से नगर निगम जनता की समस्याओं का निस्तारण करेगा। जिसे लेकर नगर आयुक्त ने विभाग के समस्त अधिकारियों को आदेश जारी किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!