उत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवमुजफ्फरनगर
तेज रफ्तार ने छीने दोस्त, दो की मौत एक की हालात नाजुक

(दस्तक संवाददाता)
हरिद्वार से हरियाणा लौट रहे यात्रियों की तेज रफ़्तार होंडा सिटी कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों को मौत हो गयी जबकि तीसरा दोस्त गम्भीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर में मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना मार्ग पर हरसौली पुलिस चौकी के पास होंडा सिटी कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर घायल है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। कार चालक को भी पकड़ लिया गया है। हादसे में बाइक सवार गांव पलड़ी निवासी अनिल (30) पुत्र छोटा, संदीप (28) पुत्र सूरजभान की मौत हो गयी है व सुधीर पुत्र केशव गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को जानकारी मिली है कि होंडा सिटी कार सवार युवक हरियाणा के रहने वाले हैं और हरिद्वार से लौट रहे थे। घटना से गांव में गम का माहौल बन गया। पुलिस ने चालक सहित कार को कब्जे में ले लिया है