Blog

महिलाओं का सम्मान परिवार, समाज और देश का सम्मान : मदन कौशिक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ, महिलाओं एवं बच्चों के विकास के लिए समर्पित संस्था संकल्प का उद्घाटन

* संकल्प संस्था के उद्घाटन समारोह में हुआ, राष्ट्र को गौरव प्रदान करने वाली महिलाओं का सम्मान

हरिद्वार (सन्तोष कुमार)।‌ महिलाओं का सम्मान परिवार, समाज और राष्ट्र का सम्मान है। परिवार, समाज और‌ राष्ट्र के उत्थान में महिलाओं का भी बराबर योगदान है। संपूर्ण विश्व महिलाओं के योगदान का आभारी हैं, इसीलिए पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन कर महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। भारत में भी इस परंपरा का तेजी से प्रचार प्रसार हो रहा है। उक्त विचार भाजपा विधायक मदन कौशिक ने श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर के पीठाधीश्वर महंत डॉ संतोषानंद महाराज के सानिध्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर” संकल्प “सेवा परमो धर्म: संस्था के उद्घाटन कार्यक्रम में व्यक्त किए।

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं एवं बच्चों के विकास के लिए समर्पित संस्था संकल्प का उद्घाटन भव्य समारोह के साथ किया गया। संस्था की अध्यक्ष रंजीता झा की अध्यक्षता में और महासचिव तरुण शुक्ला के संयोजन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में ड्रग्स ऑफिसर अनीता भारती, एआरटीओ रश्मि पंत जी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री और समाजसेवी कमला जोशी ,एक्सचेंज इरीगेशन डिपार्टमेंट ऑफिसर मंजू डैनी, वेटलिफ्टर संगीता राणा,भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री शीतल पुंडीर, समाजसेवी और योगाचार्य श्रीमती उर्मिला पांडेय, सुमन पंत जी, इंदु सिंह को फूल माला, गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति नृत्यांगना कला केंद्र के द्वारा प्रशिक्षित बच्चियों ने प्रस्तुति दी। ड्रग्स ऑफिसर अनीता भारती ने सभी उपस्थिति मातृ शक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह संस्था एक विशेष उद्देश्य के साथ काम करेगी। खासकर महिलाओं और बच्चों से संबंधित जो भी समस्याएं हैं उन्हें दूर करने की हर संभव प्रयास करेगी। अध्यक्ष रंजीता झा ने भी अपने संस्था के उद्देश्य को रखते हुए सभी मातृ शक्तियों का आशीर्वाद लिया और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर उद्घाटन किए जाने पर सभी मातृ शक्तियों को और भी सशक्त करने का सौभाग्य प्राप्त होने के लिए सभी को आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्यक्रम के लिए संतोषानंद महाराज जी ने संस्था के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की व्यवस्था में सुधा राठोर ,संगीता बंसल ,सत्या गुप्ता रश्मि, पुष्पा पाल, अंजू बधवार,चारु शुक्ला, रेणु तोमर , सपना पंडित,अनीता गुप्ता, सपना शर्मा,कोमल यादव ने बढ़ चढ़कर योगदान दिया। कार्यक्रम में रश्मि झा,नीलम राय, प्रियंका राय, बी एन राय, सन्तोष झा, राजेश सिंह, देवेंद्र सिंह, हरिनारायण त्रिपाठी, संदीप शुक्ला, ट्विंकल, शौर्य,रिदम, सचिन सैनी ,ममता झा, किरण एवं सैकड़ो की संख्या में मातृ शक्ति उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!